February 12, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

6 साल से फरार धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार !

उदयपुर – सूरजपोल थाना पुलिस ने धोखाधडी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी मुसारी, टपूकडा, अलवर निवासी शब्बीर उर्फ शब्बीर मौलाना पुत्र रूस्तम को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की आरोपी ने पुछताछ में अपने साथी फिरोज अली गोरी और इस्लामुद्दीन आदि के साथ मिलकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर रूपए लेना स्वीकार किया । फिरोज और इस्लामुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही प्रकरण अग्रिम अनुसंधान जारी हैै।

इस टीम की रही भूमिका – उमेश चंद्र , हैड कांस्टेबल ओेमवीर सिंह, हैड कांस्टेबल शरीफ खान, कांस्टेबल प्रवीण कुमार व कांस्टेबल प्रमोद कुमावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *