February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने अचानक बढ़ाई सत्तर प्रतिशत फीस

शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रबंधन द्वारा अचानक हुई फीस वृद्धि के मामले में अभिभावकों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरी पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया है। इसके बाद अभिभावक जिला कलेक्टर से मिले और अपनी पीड़ा ज्ञापन के माध्यम से बताई । अभिभावकों की माने तो सेन्ट्रल एकेडमी की ओर से अचानक 70 प्रतिशत फीस में वृद्धि कर दी गई है। जिसका भुगतान करना मुश्किल सा लग रहा है। ज्ञापन देने आए करीब चार दर्जन से ज्यादा अभिभावकों का कहना था कि हर परिवार से कम से कम दो बच्चे सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में पड़ रहे हैं। स्कुल प्रबंधन ने मनमाने ढंग से विविध मदों में हर विद्यार्थी की फीस गत वर्श के मुकाबले कई गुना बढ़ा दी हैं। वहीं विलम्ब शुल्क भी दस रूपया प्रतिदिन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *