महिलाएं हिन्दुस्तान जिंक के सखी कार्यक्रम से जुड़कर स्वयं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं- मन्नालाल रावत, हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा सखी उत्सव का आयोजन, 3 हजार से अधिक सखियों ने हर्षोल्लास से की भागीदारी
महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जावर के ग्रामीण क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है, यह बात उदयपुर सासंद मन्नालाल रावत ने हिन्दुस्तान जिं़क, मंजरी फाउण्डेशन और सखी शक्ति समिति जावर द्वारा जावर स्टेडियम में आयोजित सखी उत्सव में कही। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जिंक केवल एक खनन कार्य करने वाला संस्थान नही, रोजगार का प्रमुख स्रोत है। सखी शब्द ही अपने आप मे सशक्त है। केवल जावर ही नही महिलाओं की वजह से देश सशक्त है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया वें आय बढ़ाने के लिए कार्य करें। सखी परियोजना से आसपास नारी शक्ति की ताकत बढ़ी है जिससे महिलाओं के सशक्त हुई है यदि महिलाएं आत्मनिर्भर है तो समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।
इस अवसर पर वेदांता की हेड सीएसआर अनुपम निधि, पुलिस उपअधीक्षक चांदमल, थानाधिकारी हिम्मत बुनकर, जावर सरपंच प्रकाश मीणा, टिडी सरपंच बंशीलाल मीणा, नेवातलाई से किशन मीणा, सिंघटवाडा सरपंच गौतम मीणा, अमरपुरा से लक्ष्मण मीणा, जावला सरपंच रमेश मीणा जावर मांइस के सौरभ मिश्रा, अमित मालानी, लेडिज क्लब की अध्यक्ष प्रियंका खण्डेलवाल, रश्मि सिंह, मजदूर संघ के सचिव लालूराम मीणा, पुनित बोर्दिया, पद्मलोचन, गजानंद गुप्ता, हितेन्द्र भुप्तावत, सीएसआर हेड विवेक सिंह, भारत सिंह, आस पास के क्षेत्र के विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव एक महिला को सशक्त किया जाता है तो पूरा परिवार सशक्त होता है, समाज में महिलाओं को सशक्त होना बहुत आवश्यक है,हिन्दुस्तान जिं़क के सखी पहल के माध्यम से जो अवसर प्रदान किया गया है उसका बेहतरिन परिणाम इस उत्सव के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब वर्तमान में अपने पूर्ण सामथ्र्य और कौशल से आगे बढ़ रही है
