February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

चोरों ने किया 6 लाख रुपयों पर हाथ साफ़ !

शहर के सवीना थाना क्षेत्र के तितरड़ी के अम्बामाता घाटी में चोरों ने फिर एक बार एक सुने मकान को अपना निशाना बनाते हुए घर में रखी नकदी और जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया, पीड़ित परिवार की महिला के मुताबिक़ अपने बड़े बेटे की तबियत खराब हो जाने पर के उसके घर धोल की पाटी उसका हाल-चल जानने गए थे, इस दौरान पूरी रात घर पर कोई नहीं था, लेकिन जब यह लोग जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए है, उनके घर का सारा सामान यहां-वहां बिखरा सामान देख उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरों ने घुस कर उनके कई कीमती सामानों पर हाथ साफ़ कर दिया, महिला के बेटे ने बताया कि उन्होने किसी को रूपये देने के लिए घर में करीब 6 लाख रूपये रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गए, चोरी की इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया, पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश करेगी ताकि इन अज्ञात चोरों का पता लग सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *