February 28, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

बिजली की समस्याओं को लेकर देवाली के क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट – लखन शर्मा

उदयपुर शहर के देवाली क्षेत्र में बार-बार बिजली की समस्याओं से परेशान क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को मधुबन स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। और अधिकारियों को ज्ञापन दिया।

क्षेत्रवासी प्रकाश कुमावत ने बताया कि देवाली क्षेत्र में काफी दिनों से बिजली की समस्याओं से क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित भी किया है।

लेकिन हमेशा आश्वासन भी दिया जाता है और परेशानी जस की तस बनी हुई है इसी को लेकर आज सभी क्षेत्रवासी एकत्रित होकर विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन दिया।

क्षेत्रवासियों प्रद्युमन सिंह ने बताया कि बिजली की समस्याओं को लेकर जब भी विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जाती है तो वह हमेशा फॉल्ट आने का आश्वासन देकर अपने काम से पल्ला झाड़ लेते हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर 10 दिन के अंदर बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।