May 13, 2025

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

1 min read

• हिन्दुस्तान ज़िंक ने भारत का चांदी उत्पादन 15 गुना बढ़ाया जयपुर ,10 अप्रैल: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि 23 साल पहले भारत की ग्रोथ का एक नया दौर शुरू हुआ था।  ज़िंक जैसे क्रिटिकल मेटल की डिमांड हाई थी, पर प्रोडक्शन बहुत कम। उस समय भारत, ज़िंक इम्पोर्ट करता था, और उस पर 40% की भारी ड्यूटी लगती थी। सौभाग्यवश, 2002 में सरकार ने एक बोल्ड स्टेप लिया, हिन्दुस्तान ज़िंक को प्राइवेटाइज़ किया और वेदांता को मौक़ा दिया। बस एक ही साल में, बिना किसी रिट्रेंचमेंट के, टेक्नोलॉजी और एक्सपर्ट्स की मदद से, प्रॉफिट 113.58% बढ़ गया। आज, मुझे गर्व है यह कहने में, कि ‘हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड’ भारत की ही नहीं, संसार की लार्जेस्ट इंटीग्रेटेड ज़िंक प्रोड्यूसर है। भारत में सिल्वर का भी प्रोडक्शन बहुत कम था, पर हमारे इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स ने अनुसंधान कर, सिल्वर का प्रोडक्शन भारत में 15 गुना बढ़ाया।  राजस्थान में लाखों लोगों को रोज़गार मिला और 1000 से अधिक एलाइड इंडस्ट्रीज़ खड़ी हो गईं ! आज तक,हिन्दुस्तान ज़िंक ने देश के ख़ज़ाने में लगभग 1.7 लाख करोड़ रूपयों का योगदान दिया है। आर्थिक और सामाजिक समृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण में सुधार हुआ, और राजस्थान जैसा सनशाइन स्टेट और भी चमक उठा ! अब तक का ये सफ़र बहुत ही अमेज़िंक रहा है ! और, ये तो बस शुरुआत है। हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड, वेदांता समूह की कंपनी है,  विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत ज़िंक उत्पादक और वैश्विक स्तर पर चांदी की तीसरी सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी  है। भारत में प्राथमिक ज़िंक बाजार में 75% की प्रमुख हिस्सेदारी के साथ, कंपनी दुनिया भर के 40 से अधिक देशों में अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है। अपनी उद्योग-अग्रणी प्रथाओं के लिए पहचाने जाने वाले, हिन्दुस्तान ज़िंक एसएंडपी ग्लोबल कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2024 द्वारा लगातार दूसरे वर्ष मेटल और माइनिंग सेक्टर  में विश्व की सबसे सस्टेनेबल कंपनी है। यह मान्यता संचालन, नवाचार और पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) मानकों में कंपनी की उत्कृष्टता को दर्शाती  है। स्थायी उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कंपनी ने इकोजेन-एशिया का पहला कम कार्बन वाला "ग्रीन" ज़िंक ब्रांड पेश किया है। रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग कर उत्पादित, इकोजेन में प्रति टन ज़िंक में 1 टन से भी कम सीओ 2 के बराबर कार्बन फुटप्रिंट है, जो वैश्विक औसत से लगभग 75% कम है। हिन्दुस्तान एक प्रमाणित 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी भी है और 2050 या उससे पहले नेट जीरो एमिशन्स प्राप्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। इसका सामाजिक प्रभाव भी उतना ही सराहनीय है, जिसने लक्षित सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 1.9 मिलियन लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से लाभान्वित किया है, जिससे इसे भारत की शीर्ष 10 सीएसआर कंपनियों में स्थान मिला है। एक अग्रणी एनर्जी ट्रांसिशन मेटल कंपनी के रूप में, हिन्दुस्तान ब जिंक सस्टेनेबल भविष्य के लिए आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कंपनी कार्यस्थल समावेशन में भी अग्रणी है, जिसने 25% से अधिक का जेंडर विविधता अनुपात प्राप्त किया है - जो भारत के माइन, मेटल और हेवी इंजीनियरिंग उद्योगों में सबसे अधिक है।

1 min read

मुंबई, अप्रैल, 2025: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाते हुए, विजनरी डायरेक्टर एटली, आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, और देश की...

1 min read

दमदार साउंड और शानदार फीचर्सब्लूटूथ 5.3 और एलई ऑडियो टेक्नोलॉजी से बेहतरीन कनेक्टिविटी6 हाई-परफॉर्मेंस माइक्रोफोन्स और एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग से...

1 min read

जाॅब फेेयर में जिंक कौशल केन्द्रों में प्रशिक्षित 200 से अधिक युवा लाभान्वित हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा संचालित जिंक कौशल उदयपुर द्वारा जॉब...

1 min read

  अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल नंद घर ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर 8,044 आँगनवाड़ियों को महिलाओं और बच्चों के समग्र...

1 min read

मुंबई, मार्च 2025: जैसे-जैसे ईद का चाँद देखने का इंतज़ार कम होता जा रहा है, वैसे-वैसे इस दिन को मनाने...

1 min read

मध्य प्रदेश, मार्च 2025: किसी भी किरदार को जीवंत बनाने के लिए सिर्फ डायलॉग्स याद रखना ही काफी नहीं होता,...

हजारों की संख्या में दिलाई गई सदस्यताजोनल कार्यालय का हुआ उद्घाटनइंदौर, 1 अप्रैल: हाल ही में अपना दल (एस) की...

1 min read

डिस्प्ले स्क्रीन पर वास्तविक समय के भुगतान अपडेट और दैनिक लेनदेन का स्पष्ट अवलोकन प्रदान करता है, जिससे व्यवसायों को...

1 min read

उदयपुर, 5 अप्रैल। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग और पीएमसीएच के मनोरोग चिकित्सा विभाग द्वारा ‘रेजुविनेट-स्ट्रेस टू...