February 11, 2026

UDAIPUR NEWS CHANNEL

Udaipur News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़

पिलादर में हुई लाठी भाटा जंग!!

जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र में युवक को हत्या के बाद बिगड़ा माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है । हालांकि पुलिस ने अपराधियों को महज 24 घण्टे में पकड़कर सफलता तो हांसिल कर दी है , लेकिन ग्रामीण कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सोमवार सुबह सड़कों पर आ गए,

आक्रोशित ग्रमीणों ने पुलिस की 4 गाड़ियां पलट दी और आग के हवाले कर दिया, इतना ही नहीं मामले को शांत कराने पँहुची महिला कांस्टेबल के साथ भी मारपीट कर दी, मामला इतना बढ़ गया कि खाकी और ग्रामीणों के बीच लाठी भाटा जंग शुरू हो गई, बाद में भीड़ को खदेड़ने के लिए जवानों को हवाई फायर भी करने पड़े । खबर लिखे जाने तक भीड़ को काबू करने के लिए आलाधिकारियों सहित उदयपुर से भारी जाब्ता पिलादर के लिए रवाना हुआ। आपको बतादे की चार दिन से लापता रमेश पटेल की लाश शनिवार को जयसमंद सेंचुरी के घने जंगलों में मिली थी, पुलिस ने आरोपियों को भी पकड़ लिया था। लेकिन तभी से पटेल समाज में भारी गुस्सा भरा है जो शांत रहने का नाम ही नहीं ले रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *